कंगना रनौत ने अपनी बिग बजट एक्शन फिल्म 'धाकड़' की रिलीज डेट का किया ऐलान- चार भाषाओं में होगी रिलीज

बीते दिन जहां कंगना रनौत के रिएलिट शो 'लॉक अप' का आगाज़ हुआ है, वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी ये बिग बजट एक्शन फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह पैन इंडिया फिल्म चार भाषाओं में आने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम।

धाकड़ में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल, शाश्वत चटर्जी और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार दिखेंगे। इस फिल्म को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगी और उनका मानना है कि यह किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा किया जा रहा सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म होगा। फिल्म में कंगना 'एजेंट अग्नि' के रूप में नजर आएंगी।

kangana-ranaut-starrer-dhaakad-gets-a-release-date

इस फिल्म पर कंगना रनौत कहती हैं, "फिल्म को एक निश्चित पैमाने पर बनाया जाना था। भारत ने इस पैमाने की महिला एक्शन एंटरटेनर कभी नहीं देखी। ये एक दमदार कहानी है। इसे अधिकतम दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि धाकड़ कई भाषाओं में रिलीज़ होगी। मैं दर्शकों को एजेंट अग्नि से मिलाने का इंतजार नहीं कर सकती।"

अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्मों के बराबर होगी

अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्मों के बराबर होगी

निर्माता दीपक मुकुट कहते हैं, "हमने धाकड़ को एक ऐसी फिल्म के रूप में बनाया है जो अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्मों के बराबर हो। हमें मेनलीड के लिए एक महिला सुपरस्टार मिली है जो एक नया मानदंड बनाती है। थलाइवी की सफलता के बाद, कंगना दक्षिण बाजार के साथ एक बड़ी पसंदीदा है। हम फिल्म को कई क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज करेंगे।"

भारत की सबसे बड़ी महिला एक्शन स्टार

भारत की सबसे बड़ी महिला एक्शन स्टार

फिल्म के अन्यनिर्माता सोहेल मकलाई कहते हैं, "तीन साल से अधिक समय के खून, पसीना और आंसू के साथ दर्शकों को धाकड़ की रिलीज के साथ भारत की सबसे बड़ी महिला एक्शन स्टार देंगे। हमें फिल्म पर बेहद गर्व है और हमें यकीन है कि यह पूरे भारत और उसके बाहर के लोगों को पसंद आएगी।"

कोविड की वजह से बदली रिलीज

कोविड की वजह से बदली रिलीज

धाकड़ इससे पहले 2020 दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थीं लेकिन, कोरोना और लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज लगातार टल रही थी। फिल्म के निर्देशक ने कहा कि, हमेशा से टीम ने यह पक्का कर रखा था कि फिल्म को सिनेमाघर में ही रिलीज होगी, ओटीटी पर नहीं।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

कुछ समय पहले, कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि फिल्म के एक एक्शन सीन पर लगभग 25 करोड़ रुपए बजट खर्च किया गया था। कंगना ने कहा, "कल रात से सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस को शूट किया जाएगा। मैं तैयारी के पैमाने को देखकर हैरान हूं। कितना कुछ सीखने को मिल रहा है। कभी नहीं देखा कि कोई डायरेक्टर रिहर्सल को इतना समय और महत्व देता है।" रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 70-80 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X