पूरे परिवार के साथ नजर आईं कंगना..कुछ इस अंदाज में
Recommended Video

कंगना रनौत की फिल्म सिमरन कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन फिर भी कंगना इन दिनों काफी खुश हैं और इसकी वजह भी खास है। दरअसल कंगना का पूरा परिवार इन दिनों मुंबई में ही है और कंगना अपने परिवार के साथ स्पॉट की गईं।
कंगना रनौत के मम्मी, पापा, बहन और भाई सभी साथ थे और कंगना रनौत की खुशी भी देखने लायक थी। वाकई ये किसी हैप्पी फैमिली से कम नहीं लग रही है। आप भी देखिए कंगना की पूरे परिवार के साथ तस्वीर।

आपको बता दें कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से हैं जहां उनके परदादा एक विधायक थे, दादा आईएएस ऑफिसर थे , पिता कारोबारी और मां टीचर हैं।कंगना रनौत ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर मॉडलिंग करने निकल पड़ी थी और इस वजह से उनका पूरा परिवार उनसे नाराज था।
आखिरकार बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करने के बाद उनकी परिवार से सुलह हो गई। कंगना ने अपनी बहन रंगोली को भी एसिड अटैक के बाद भरपूर साथ दिया। उनकी बहन रंगोली फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और कंगना जल्द ही मासी बनने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












