राजामौली के पक्ष में बोलीं Kangana Ranaut, विवादित बयान देने वालों की लगाई लताड़

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हमेशा ही अपने खुले विचारो और विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। हमेशा ही सोशल मीडिया के जारिए से कंगना अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करती रहती हैं। इस बार कंगना ने साउथ के जाने माने फिल्ममेकर एसएस राजामौली के पक्ष में अपनी बात रखते हुए विवादित बयान देने वालों की लताड़ लगा दी है। इसको लेकर कंगना सुर्खियों में आ गई हैं।
कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं-
गौरतलब है कि इसी तरह से पिछले दिनों जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के घर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आलिया नवाज पर आरोप लगा रही थी, तब भी कंगना ने नवाजुद्दीन का समर्थन किया।
इस बार पूरी बात ऐसी है कि, हाल ही में राजामौली ने एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने धर्म और हिंदू धर्मग्रंथों पर खुलकर अपनी राय पेश की थी। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि एक वक्त था जब वह काफी धार्मिक थे, लेकिन अभी भी वह नास्तिक नहीं बने हैं।
इस बाद जब इस इंटरव्यू को बेवसाइट ने पब्लिश किया तो उन्होंने इसमें 'भारत के कॉन्ट्रोवर्शियल ग्लोबल ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर के पीछे द मैन लिखा। राजामौली के लिए कन्ट्रोवर्शियल जैसे शब्द का इस्तेमाल करना कंगना रनौत को पसंद नहीं आया तो उन्होंने इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए सवाल उठा दिया।
राजामौली के पक्ष में कंगना के विचार-
सोशल मीडिया पर अपना विचार रखते हुए कंगना ने लिखा- 'मुझे पता है कि उन्होंने इस देश से प्यार करने के लिए क्या विवाद किया और क्षेत्रीय सिनेमा को दुनिया में ले गए, वह देश के प्रति समर्पित हैं, यह उनकी गलती है इसलिए वे उन्हें कॉन्ट्रोवर्शियल कहते हैं। लेकिन इस देश की हिम्मत कैसे हुई एक व्यक्ति के रूप में श्री राजामौली जी की ईमानदारी पर सवाल उठाने की, शर्म आती है तुम सबपर'।
कंगना ने आगे लिखा, 'दुनिया ने किस बात के लिए उनपर कॉन्ट्रोवर्सी की मुहर लगाई है? उन्होंने क्या विवाद किया है? उन्होंने हमारी खोई हुई सभ्यता को महिमामंडित करने के लिए बाहुबली नाम की फिल्म बनाई, या उन्होंने राष्ट्रवादी आरआरआर बनाई? या उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर धोती पहनी? उन्होंने क्या विवाद किया? प्लीज मुझे बताओ।
तो इस तरह से एक बार फिर से कंगना ने अपनी आवाज बुलंद की और अपनी बात रखी। खैर यह पहली बार नहीं है कि कंगना रनौत ने ऐसे कोई बयान दिया है इससे पहले कई बार कई लोगों के पक्ष में तो कई लोगों के विपक्ष में एक्ट्रेस बोलती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications

