योगी आदित्यनाथ ने किया ऐसा काम, कंगना रनौत बोलीं, 'मेरे पूर्वज छत्रपति शिवाजी के संबंधी'
कंगना रणौत इन दिनों काफी छाई हुई हैं और उनको लेकर मशहूर है कि वो हर तरह के मामलों में अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से देती हैं। इस समय वो अपनी और महाराष्ट्र सरकार की भिड़ंत को लेकर चर्चा में चल रही है। इस बीच उनका एक और ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए किया है। दरअसल कंगना ने योगी आदित्यनाथ के एक काम की सराहना की है।
कंगना रनौत का कहना है कि उनके पूर्वजों का संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ रहा है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट किया था और बताया था कि आगरा में एक संग्रहालय जो कि मुगल संग्रहालय के नाम पर है। लेकिन अब इस निर्माणाधीन मंग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. 'आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा।
'कंगना रनौत को इलाज की जरूरत है'- शिव सेना नेता अनिल परब ने बोला हमला


Click it and Unblock the Notifications