फिल्म पंगा के बॉक्स ऑफिस पर फेल होने पर आया कंगना रनौत का बड़ा बयान!
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जब भी किसी फिल्म का हिस्सा बनती है वो काफी शानदार होती है। कंगना रनौत हाल ही में फिल्म पंगा का हिस्सा बनीं थीं और इस फिल्म के लीड रोल में नजर आईं थीं। हालांकि इस फिल्म से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फेल साबित हुई। कंगना रनौत ने इस बॉक्स ऑफिस को लेकर बयान दिया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने कहा है कि ये काफी दिल दुखने वाली बात थी।
उन्होने एक पोर्ट़ल से बात करते हुए कहा कि इसके फेल होने के कई कारण थे। उन्होने कहा कि ये फिल्म तानाजी और स्ट्रीट डांसर के बीच भी फंस गई थी। हालांकि फिल्म के प्रमोशन को लेकर उन्होने काफी ज्यादा मेहनत की थी।

कंगना रनौत हिंदी सिनेमा में कितना बड़ा नाम है ये तो सभी जानते हैं। कुछ समय पहले निर्देशक अहमद खान ने कहा था कि.. कंगना रनौत बॉलीवुड की लेडी बागी है।
अहमद खान ने कहा कि.. कंगना रनौत ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि एक्शन के लिए फिट बैठेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इस समय फिल्म धाकड़ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
फिल्म धाकड़ का छोटा सा टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था और इस टीजर में कंगना रनौत का एकदम धाकड़ अंदाज ही नजर आया था।


Click it and Unblock the Notifications











