बॉलीवुड ड्रग माफिया पर कंगना रनौत का सबसे बड़ा खुलासा- बोलीं 'अय्याशी करते हैं ये लोग'
कंगना रनौत लगातार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर हमला बोल रहीं हैं और उन्होने ही पहली बार बॉलीवुड माफिया जैसा शब्द इस्तेमाल किया था। इस समय फिर से उनको लेकर खबर आ रही है जिसमें वो कई बड़े खुलासे करते नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स के एंगल सामने आया था जिसके बाद कंगना रनौत इस मामले में खुलकर सामने आईं थीं।
इसके अलावा कंगना ने ये भी कहा था कि वो इंडस्ट्री के ड्रग्स माफियाओं के बारे में काफी कुछ जानती भी हैं। अब इसी को लेकर उन्होने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए खुलासा किया है। कंगना ने कहा कि.. एक समय था जब मैं इंडस्ट्री के कुछ ऊंचे और ताकतवर लोगों के संपर्क में थी तो हर दूसरी रात वो पार्टियों में शामिल होती थीं। उन्होने उस समय कई मशहूर हस्तियों को ये सब करते देखा कि वो नशे में कितनी बुरी तरह लिप्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications