..................... Kangana Ranaut soon to get marry preparations begun outfits ready says reports - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत की शादी की तैयारियां शुरू! जल्द उठेगी हसीना की ढोली.. शादी का जोड़ा भी तैयार

Kangana Ranaut Wedding

Kangana Ranaut Wedding: कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेंड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और बेबाक पर्सनैलिटी से लाखों लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई है। इंडस्ट्री के लिए एक बाहरी व्यक्ति होने के बावजूद उन्होंने बेहद गरिमा व सम्मान के साथ स्टारडम कमाया है। प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा यह उनकी पर्सनल लाइफ है, जो अक्सर सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।

हाल ही में एक 'Redditor' ने (जो कंगना रनौत के लिए एक अंदरूनी सूत्र होने का दावा कर रहा है) डिस्कशन पोर्टल पर उनकी संभावित शादी के बारे में एक जानकारी साझा की। पोस्ट में (जिसे बाद में हटा दिया गया) यह बताया गया है कि अभिनेत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसके अलावा, अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि अभिनेत्री ने साड़ी को वेडिंग आउटफिट के रूप में चुना है, जो इंडस्ट्री के टॉप फैशन डिजाइनरों द्वारा डिजाइन के अंतिम दौर में है। दिलचस्प बात यह है कि अंदरूनी सूत्र द्वारा कंगना के दूल्हे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। खैर, यहां ये भी बताना जरूरी है कि अंदरूनी सूत्र के दावों की प्रामाणिकता निर्धारित नहीं की जा सकती है।

जल्द ही एक्साइटेड नेटिजंस ने अब हटाए गए पोस्ट पर ध्यान दिया और कमेंट बॉक्स में अपने विचार व्यक्त करना शुरू कर दिया। जहां इंटरनेट यूजर्स का एक वर्ग इस बात से खुश था कि वह आखिरकार अपने जीवन में सेटल हो रही हैं, वहीं अन्य लोग उस डिजाइनर की पहचान करने में लगे हुए थे, जिसे अभिनेत्री ने अपनी वेडिंग आउटफिट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस बीच नेटिजंस के एक अन्य महत्वपूर्ण वर्ग ने संभावित दूल्हे के बारे में विचार किया, जो कंगना से शादी करेगा और कई धारणाएं बनाना शुरू कर दिया।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X