कंगना रनौत ने इस मजबूरी में आकर बेचा अपना मुंबई वाला बंगला, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut sold her Mumbai bungalow Know the reason: कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि उनकी फिल्म को लेकर जमकर विरोध छिड़ा हुआ है। सिख कम्युनिटी ने तो फिल्म ना रिलीज करने की मांग की है। वहीं सेंसर बोर्ड ने अब फिल्म में 10 बड़े बदलाव करने का नोटिस कंगना को भेजा है। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। अब इन बदलावों के बाद ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

कंगना ने बंगला बेचने की बताई वजह
फिल्म को लेकर विरोध कम नहीं था कि कंगना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां, कंगना ने अपना मुंबई वाला बंगला बेच दिया है वो भी 32 करोड़ रुपये में। कंगना ने हाल ही में इस बंगले को बेचने की वजह बताई है।

संपत्ति संकट के समय में काम आती है
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा- मेरी फिल्म रिलीज होने जा रही थी। मैंने मेरी पर्सनल प्रॉपर्टी इस फिल्म पर लग दी थी। अब फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसके बाद कंगना कहती हैं कि वैसे भी संपत्ति इसी लिए होती है कि संकट के समय में काम आ सके।

2020 में बीएमसी ने चलाया था बुलडोजर
आपको बात दें कि यह वही बंगला है जिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया था। इस बंगले को कंगना ने साल 2017 में खरीदा था। उस समय 20 करोड़ रुपये इस बंगले की कीमत थी। साल 2019 में कंगना ने इसे ऑफिस बनाया। जिसका नाम उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म्स रखा था। फिर साल 2020 में बीएमसी ने बुलडोजर चलाकर इसे ढहा दिया। कंगना ने कहा था कि इस तोड़फोड़ का उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन बाद में उन्होंने यह विचार छोड़ दिया। इसके बाद कंगना ने एक और ऑफिस खरीदा जिसकी कीमत 1.56 करोड़ रुपये थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X