रणबीर कपूर, आलिया भट्ट पर कंगना रनौत ने साधा निशाना- कहा, गैर जिम्मेदार नागरिक

Recommended Video

Kangana Ranaut LASHES OUT at Karan Johar & Hrithik Roshan; Check Out | FilmiBeat

मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी के दौरान कंगना रनौत ने कई पहलूओं पर बात की। देश और देशभक्ति पर बात करते हुए कंगना ने रणबीर कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के उन सभी सदस्यों पर कटाक्ष किया जो राजनीतिक मामलों पर बोलने से बचते हैं। कंगना ने कहा, हम राजनीति पर बोलने से बचते क्यों हैं? यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है। हमने क्या किया है? हमने कुछ नहीं किया है.. तो फिर बोलने से बचना क्यों..

कंगना ने कहा, ' कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर को किसी इंटरव्यू पर कहते सुना कि मेरे घर में तो बिजली-पानी आता है मैं क्यूं पॉलिटिक्स पर बोलूं? मेरा कहना है कि- आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं कि हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं, हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।

Kangana Ranaut

मणिकर्णिका एक्ट्रेस ने कहा- मेरी सोच ऐसी नहीं है। इससे मेरा करियर भी चला जाए तो चला जाए। मेरे घर में बिजली पानी आ जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि मुझे किसी की पड़ी नहीं हुई। ये बदलना चाहिए और मीडिया को भी इस पर सवाल उठाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X