कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान के खिलाफ एक और एक्शन, मिली ये सजा

Kulwinder Kaur Transferred To Banglore

Kulwinder Kaur Transferred To Banglore: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर को अभी बहाल नहीं किया गया है। हालांकि, महिला जवान का तबादला चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बैंगलुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। फिलहाल कुलविंदर कौर सस्पेंशन पर चल रही हैं और उनके खिलाफ जांच जारी है।

सूत्रों ने बताया कि कंगना रनौत थप्पड़बाजी कांड के बाद सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर का तबादला बेंगलुरू कर दिया गया था। सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी, जिसने अपनी जांच रिपोर्ट उच्चधाकारियों को सौंप दी है। हालांकि, कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों से पता चला है कि मामले के बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब तक उन्हें बहाल नहीं किया गया है।

7 जून 2024 को यह घटना पेश आई थी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सांसद कंगना रनौत दिल्ली जा रही थी। इस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला सुरक्षा कर्मी कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। कंगना रनौत के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से कुलविंदर कौर नाराज थी। इसी के चलते कंगना से बदसलूकी की गई थी। मामले की कुछ वीडियो भी सामने आई थी। लेकिन थप्पड़ मारने का कोई वीडियो सामने नहीं आया था।

पूरे मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस मामले के बाद सीआईएसएफ के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और जांच पड़ताल की थी। महिला जवान को बाद में ड्यूटी से हटा दिया गया था। आरोपी महिला जवान पंजाब के कपूरथला की रहने वाली हैं और उनके पति भी सीआईएसएफ में नौकरी करते हैं। पूरे मामले में पंजाब के किसानों ने कुलविंदर कौर का समर्थन किया था।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X