Watch-भरे इवेंट में कंगना रनौत ने मारा रिपोर्टर को थप्पड़! वायरल वीडियो देख लोग बोले- कर्मा लौटकर ज़रूर आता है..

Kangana Ranaut Slapped Reporter Video: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री है और आपको बता दे की हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ा। भाजपा की तरफ से उन्होंने यह चुनाव जीत भी लिया। लेकिन चुनाव जीते ही एयरपोर्ट पर एक महिला सिपाही ने उनको जोरदार थप्पड़ जार दिया जिसके चलते वह चर्चा में आ गई।
कंगना रनौत को लेकर यह मामला काफी ज्यादा गर्म भी हो गया। हालांकि आपको बता दें कि अब इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक इवेंट में नजर आ रही है। इस दौरान मीडिया के कुछ रिपोर्टर्स उनसे सवाल करते हुए नजर आए। जिस पर एक रिपोर्टर उनसे पूछता है कि क्या आप कभी पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहती थी।
जिस पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं मेरी कोई ऐसी इच्छा नहीं रही। लेकिन रिपोर्टर ने फिर सवाल किया कि क्या वह इस पर कोई रोल करना चाहेंगी। तब कंगना ने इस पर हामी भरी। इस दौरान वहां पर काफी शोर होने लगा तो रिपोर्टर ने कहा कि रुक जाओ इनको फीलिंग के साथ बोलने दो। तभी अचानक से कंगना ने रिपोर्टर को प्यार से थप्पड़ मार दिया। फिर वहां से चली गई।
कंगना रनौत का यह वीडियो अब जोरदार तरीके से वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि इस पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सच में यह एक बहुत ही फ्रेंडली थप्पड़ था। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कर्मा लौटकर जरूर आता है। एक यूजर लगता है कि ठीक है पर कोई भी उस रिपोर्टर के रिएक्शन को लेकर बात क्यों नहीं कर रहा।


Click it and Unblock the Notifications