..................... Kangana Ranaut slams Ranbir Kapoor playing Lord Ram in Ramayana, calls him a womaniser and skinny white rat - Hindi Filmibeat

'रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम', ये सुनकर भड़क उठीं कंगना रनौत, लुक्स से लेकर कैरेक्टर तक पर उठाई उंगली

kangana-ranaut-slams-ranbir-kapoor-playing-lord-ram-in-ramayana-calls-him-womaniser-skinny-white-rat

Kangana Ranaut on Ranbir Kapoor: कुछ दिनों से नितेश तिवारी की 'रामायण' काफी चर्चा में हैं। अफवाहें हैं कि फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भगवान राम और मां सीता के किरदार के चुना गया है। जबकि साउथ के सुपरस्टार यश को रावण की भूमिका के लिए अप्रोच किया जा रहा है।

इन खबरों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन कंगना रनौत ने इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर पर जमकर निशाना साधा है।

कंगना ने रणबीर को बुलाया ड्रग एडिक्ट और वुमननाइजर

रामायण के कास्टिंग की आलोचना करते हुए कंगना ने लिखा- "हाल ही में, मैं एक और आने वाली बॉलीवुड 'रामायण' के बारे में खबर सुन रही हूं.. जहां एक व्हाइट स्किन रैट (सो-काल्ड एक्टर) जिसे कुछ टैनिंग और बुद्धि की जरूरत है, वह जो इंडस्ट्री में लगभग सबके खिलाफ गंदा पीआर करने के लिए फेमस है.. ड्रग एडिक्शन और वुमनाइजिंग के लिए फेमस है. वह जो खुद की ट्राइलॉजी में खुद को भगवान शिव जैसा साबित करना चाहता है (जो किसी ने देखी नहीं या उसके और पार्ट्स बनाना नहीं चाहता) वह अब भगवान राम बनना चाहता है।"

वहीं, यश के रावण बनने की खबर पर रिएक्शन देते हुए कंगना लिखती हैं- "एक साउथ इंडियन सुपरस्टार जो सेल्फ मेड पर्सन है, जो पूरी से फैमिली मैन है और परंपराओं को मानता है, वाल्मिकी जी के बताए गए वर्णन के अनुसार, वह भगवान राम की तरह दिखते हैं। उन्हें रावण का रोल ऑफर किया गया है.. यह किस तरह का कलयुग है? किसी भी अजीब तरह के ड्रग्स लेने वाले व्यक्ति को भगवान राम की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। जय श्री राम.."

Read more about: kangana ranaut ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X