मुझे पूछताछ के लिए बुलाया है तो करण जौहर को क्यों नहीं, मुंबई पुलिस पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा
कंगना रनौत का गुस्सा एक बार फिर मुंबई पुलिस पर फूटा है। कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट कर लिखा कि अगर कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है तो करण जौहर को क्यों नहीं।
ट्वीट में लिखा था कि अगर करण जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है तो कंगना रनौत के भी मैनेजर को बुलाते। या फिर करण जौहर को इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि वो उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के दोस्त हैं।

हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में ये साफ किया है कि करण जौहर के मैनेजर नहीं बल्कि धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्व मेहता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लेकिन इससे भी ये बात नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकती है कि करण जौहर को किसी तरह की पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया।


Click it and Unblock the Notifications











