कंगना रनौत का खुलासा- "मूवी माफियाओं ने सुशांत को न सिर्फ बैन किया बल्कि कतरा कतरा तोड़ दिया" VIDEO

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को लेकर नया वीडियो पोस्ट किया है। कंगना ने एक बार फिर नेपोटिज्म, मूवी माफिया (बॉलीवुड गुटबाजी) और सेलिब्रेटी किड्स पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये बॉलीवुड के मूवी माफियाओं ने सुशांत सिंह राजपूत को न केवल बैन किया बल्कि उनको मानसिक रूप से भी तोड़ दिया था।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput पर लगे आरोपों पर भड़की Kangana कहा- मूवी माफियों ने ऐसे मारा | FilmiBeat

कंगना रनौत ने वीडियो शेयर किया। इसके जरिए वह कहती हैं कि, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई चीजें सामने आई हैं। कुछ मैंने इंटरव्यू पढ़ें तो कुछ से मैंने सीधी बातचीत की।" इन सब के आधार पर कंगना ने नया वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स को देखें तो उन्हें कई फैंस ने सपोर्ट भी किया।

कंगना ने कहा कि "सुशांत के पिता का कहना है कि वह फिल्म जगत में जारी टेंशन के चलते परेशान थें। वहीं सुशांत को लॉन्च करने वाले और हाल में ही जिन्होंने सुशांत के साथ केदारनाथ फिल्म बनाई निर्देशक अभिषेक कपूर ने सीधे सीधे बताया कि कैसे धीरे धीरे पूरी योजना के साथ किसी को मानसिक प्रताड़ना दी जाती है।"

बता दें पहले भी कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को मर्डर बताया था। उन्होंने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर कर कहा था कि सुशांत सुसाइड करने वालों में से नहीं था। इसके अलावा वह इन दिनों कई इंटरव्यू में भी कह चुकी हैं कि सुशांत और उनके मैचुअल दोस्तों ने बड़े राज खोले हैं। समय आने पर वह जरूर खुलासे करेंगी।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X