मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू' को मिली ऑस्कर में एंट्री, कंगना रनौत ने मूवी माफिया पर मारा जबरदस्त ताना
मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू' को भारत की ओर से 93वें ऑस्कर्स अवॉर्ड 2021 के लिए नॉमिनेट किया गया है। जहां सभी कलाकार फिल्म की टीम को बधाई दे रहे हैं, अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया है। कंगना ने मूवी माफियाओं पर ताना कसते हुए कहा कि, भारतीय फ़िल्में सिर्फ़ चार परिवारों द्वारा बनायी गयी फ़िल्में नहीं हैं।
कंगना ने लिखा- "बुलीवुड (बॉलीवुड) की इतनी स्क्रूटनी और बैशिंग करने का परिणाम अब दिख रहा है। भारतीय सिनेमा सिर्फ़ चार परिवारों द्वारा बनायी गयी फ़िल्में नहीं हैं। मूवी माफिया गैंग अपने घरों में छिपकर बैठा है तभी जूरी अपना काम भी कर पा रही है। जल्लीकट्टू की टीम को बधाई।"

बता दें कि इसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है। इस फिल्म में एंटोनी वर्गीज, चेंबन विनोद जोस, सैंथी बालाचंद्रन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन लीजो जोस पेल्लीसेरी ने किया है। फिल्म इंसान और जानवरों के बीच इमोशन्स को बखूबी दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications











