कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, कहा- "जेल नहीं, निर्भया के दोषियों को बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए"
सामाजिक मुद्दों पर कंगना रनौत हमेशा बेबाकी से बयान देती आई हैं। हाल ही में फिल्म पंगा के प्रेस कान्फ्रेंस में कंगना ने निर्भया के हत्यारों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को जेल में नही बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। साथ ही वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर गुस्सा जाहिर किया।
बता दें कि निर्भया गैंगरेप मामले में फांसी की सज़ा जारी हो जाने के बाद वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें सोनिया गांधी की तरह ही दोषियों को माफ कर देना चाहिए।

इंदिरा के बयान पर नाराजगी जताते हुए निर्भया की मां ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग बलात्कारियों को सपोर्ट कर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं, इसलिए पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलता है। वहीं लोगों ने भी इंदिरा के बयान की आलोचना की। गौरतलब है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया रेप केस के चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। 1 फरवरी को सुबह 6 बजे चारों दोषियों की फांसी दी जानी है।


Click it and Unblock the Notifications