किसान आंदोलन के बीच छुट्टियां मनाने पहुंचे दिलजीत दोसांझ, कंगना रनौत ने कहा लोकल क्रांतिकारी
जिस तरह से कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच जुबानी जंग चल रही है वो किसी से भी छिपा नहीं है। इस समय भी कुछ ऐसा ही सामने आ रहा है। गौरतलब है कि किसान लगातार सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं जिसके समर्थन में दिलजीत और विरोध में कंगना रनौत ट्वीट कर रहीं हैं। इन दोनों की बहस सोशल मीडिया पर काफी समय से चल रही है। एक बार फिर से कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है और उनके वेकेशन की तस्वीरों पर तंज कसा है।
गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ ने कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें वो बर्फीली जगह पर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इसी को रिट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने एक पोस्ट किया है। उन्होने लिखा.. 'वाह मेरे भाई! देश में आग लगाकर किसानों को सड़क पर बिठाकर लोकल क्रांतिकारी विदेश में ठंड का मज़ा ले रहे हैं। वाह! इसको कहते हैं लोकल क्रांति।'
ऋषि कपूर को याद करते हुए टाइगर श्रॉफ ने बोली ये बात, पिता जैकी श्रॉफ के पास आते थे ऐसे मैसेज


Click it and Unblock the Notifications











