कॉंग्रेस नेता पवन खेड़ा से भिड़ीं कंगना रनौत, बोलीं 'जो मुझपर हंसते थे अब रो रहे हैं'
अभिनेत्रा कंगना रनौत के बारे में सभी जानते हैं कि वो किस तरह से अपनी अपनी बातों रखती हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय बना लेती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी बहस किसी ना किसी के साथ चलती रहती है। इस समय कंगना रनौत का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वो कॉग्रेस नेता पवन खेड़ा को जवाब देती नजर आ रही हैं। खबर है कि पवन खेड़ा ने उनका मजाक उड़ाया था।
पवन ने लिखा था.. '2021 का साल कम से कम ह्यूमर से भरपूर रहने वाला है।' इसके साथ उन्होने कंगना रनौत को टैग किया था। इसी बात पर नाराज कंगना रनौत ने पवन खेड़ा को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होने बीते साल याद किए जब वो इंडस्ट्री में नई नई आईं थीं और उनका मजाक बनाया गया था। कंगना रनौत का कहना था कि लोग तब भी उनके ऊपर हंस रहे थे लेकिन उन्होने अपने काम से ऐसे लोगों को जवाब दिया था।

कंगना रनौत ने लिखा
कंगना रनौत ने लिखा कि.. 'मुझ पर हंस लो। जब मैं नई नई फिल्म इंडस्ट्री में आई थी तो हर कोई मुझ पर हंसता था। वे मेरी बोलने के तरीके पर हंसते थे।

अब भी रो रहे हैं
मेरे बालों का मजाक बनाते थे। मेरे कपड़ों, मेरी कमजोर इंग्लिश पर हंसते थे। वह खूब हंसे... इसके बाद वह रोए। अब भी रो रहे हैं। हा हा हा। हंसो, खूब हंसो, हंसते रहो।'

पवन खेड़ा
कंगना रनौत ने ये पोस्ट करते हुए अपनी सारी बातें पवन खेड़ा तक पहुंचा दीं जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय कंगना रनौत फिल्म तेजस और थलइवी को लेकर चर्चा में चल रही हैं जिसकी शूटिंग चल रही है।

तेजस और थलइवी
तेजस को लेकर वो काफी ज्यादा उत्सुक हैं और हाल ही में उन्होने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस बात को लेकर मुलाकात की थी।
अमिताभ बच्चन की कोरोना कॉलर ट्यून को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, जानिए पूरा मामला


Click it and Unblock the Notifications