कंगना रनौत ने बॉलीवुड को जॉर्ज फ्लॉयड हत्या विरोध पर मारा ताना, पूछा - पालघर के समय कहां थे?
बॉलीवुड ने आज विश्व का साथ देते हुए BlackOut Tuesday मनाया है और जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के लिए इंसाफ मांगा है। अब कंगना रनौत ने इन सबके दोगलेपन पर बात करते हुए कहा कि ये सारे लोग तब चुप थे जब पालघर में साधुओं की हत्या कर दी गई।
कंगना रनौत ने बॉलीवुड के इस चुन चुन के मुद्दे उठाने की आदत पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि वैसे भी जिसका नाम ही हॉलीवुड से लिया गया है वहां लोग केवल विदेशी मुद्दों के बारे में ही सोचेंगे।

कंगना का कहना है कि बॉलीवुड के लोगों को शर्म आनी चाहिए कि पालघर का किस्सा जो महाराष्ट्र का ही था जहां पूरा बॉलीवुड का कुनबा रहता है, उस बारे में किसी ने बात नहीं की। लेकिन ये शायद इन सबके अंग्रेज़ों के गुलामी वंश के कारण आती है।
उन्होंने सवाल उठाया कि वातावरण के बारे में भी लोग एक गोरी लड़की के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन भारत में कितने ही लोग वातावरण के बारे में काम कर रहे हैं, कुछ को पद्मश्री मिला है लेकिन उनके बारे में कोई सेलिब्रिटी बात नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











