कंगना रनौत को अब दिक्कत है - अनुष्का शर्मा अपने लिए तो लड़ी, मेरे लिए नहीं लड़ी!

बचपन में बड़े बुज़ुर्गों को कहते सुना था कि कम बोलना चाहिए, अब बड़े होकर समझ आ रहा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है। क्योंकि जब आप ज़्यादा बोलते हैं तो फिर आप कुछ भी बोलने लगते हैं और आपकी बात में तुक बनना खत्म हो जाता है। ऐसा हुआ आज कंगना रनौत के साथ। कंगना रनौत ने आज अनुष्का शर्मा के लिए एक ट्वीट लिखा है।

इस ट्वीट के ज़रिए कंगना का कहना है कि सुनील गावस्कर के खिलाफ अनुष्का शर्मा अपने लिए तो खड़ी हो गईं लेकिन तब कहां थीं जब कंगना को हरा*खोर कहा गया था। कंगना का कहना है कि अनुष्का शर्मा का ये चुन चुन के फेमिनिज़्म दिखाना गलत है।

kangana-ranaut-slams-anushka-sharma-for-not-defending-her-when-she-was-called-hara---hor

जिन्हें नहीं पता, उनकी जानकारी के लिए सुनील गावस्कर ने आईपीएल कमेंट्री के दौरान विराट के खराब खेल के लिए अनुष्का को दोषी ठहराया जिसके बाद अनुष्का ने सुनील गावस्कर से पूछा कि मुझे क्रिकेट में घसीटना कब बंद किया जाएगा?

अब इसी बात का जवाब देते हुए कंगना ने अनुष्का से पूछा है कि वो अपनी बारी में इतनी तेज़ी बोलते हुए बाहर आईं लेकिन कंगना के समय कहां थीं। अब यहां दो बाते हैं पहला तो ये कि अनुष्का की बात में कोई फेमिनिज़्म नहीं था, वो बस अपने लिए खड़ी हो रही थीं।

और दूसरी बात ये कि कंगना को क्यों लगता है कि अनुष्का को उनके लिए खड़ा होना चाहिए? सबकी अपनी लड़ाई हैं, सब खुद सुलझा सकते हैं। खैर, कंगना ने हाल फिलहाल कई लोगों पर अपने गुस्से की ज्वाला गिराई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X