..................... Kangana Ranaut slammed the film industry, after slapped by CISF woman, said - this will happen to you too - Hindi Filmibeat

थप्पड़ पड़ने के बाद कंगना रनौत ने लगाई फिल्म इंडस्ट्री की लताड़, बोलीं- आपके साथ भी ऐसा होगा...

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut slammed the film industry: बीते दिन एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ एक हादसा हुआ था। जिसके बाद से वह काफी नाराज हैं। बीते दिन उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। जिस वीडियो में वह इस आतंक को रोकने की बात कर रही थीं। इसके बाद लगातार वह पंजाबी और खालिस्तानियों को लेकर कमेंट कर नाराजगी जता रही हैं। जिसके बाद कई लोग इन कमेंट्स को लेकर भड़क गए हैं। कंगना यहीं नहीं रुकीं इसके बाद कंगना बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से नाराज हुईं कंगना
समर्थन ना करने पर कंगना रनौत ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा है। राफा गैंग ये आपके और आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है। जब आप किसी आतंकी हमले को सपोर्ट करते हैं। उस दिन के लिए तैयार हो जाओ जब आपके साथ ऐसा होगा।

इसके अलावा कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर भी निशाना साधा है। जिसमें वह कहती नजर आ रही थीं कि प्रिय फिल्म इंडस्ट्री वालों या तो आप सेलिब्रेट कर रहे होगे या फिर चुप रहोगे। एयरपोर्ट पर हुए हादसे पर आप पूरी तरह चुप्पी साधे रहे। लेकिन याद रखना कि आगे सड़क पर या किसी भी दुनिया में घूम रहे हो। तब इजराइली या फिलिस्तानी सिर्फ इस वजह से आप पर और आपके बच्चों पर हमला करने की कोशिश करें क्योंकि आप इजराइली के बंधक बनाए गए लोगों के सपोर्ट में खड़े थे। तब देखना मैं तुम्हारे हक के लिए लड़ती दिखूंगी। कभी इस बात पर हैरानी हो कि मैं जहां हूं वहां क्यों हूं। तो याद रखना तुम में से कोई भी मेरे जैसा नहीं। बता दें कि कंगना ने अब यह पोस्ट डिलीट कर दिया है।

सस्पेंड कर दी गई हैं कुलविंदर कौर
बता दें कि कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर तमाचा मारने वाली सीआईएसएफ की महिला सिपाही पंजाब के कपूरथला जिले के गांव मंड माहीवाल की रहने वाली हैं। वह सीआईएसएफ के पद पर तैनात थीं, लेकिन इस हादसे के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि कुलविंदर के सस्पेंड होते ही पूरा गांव उसके सपोर्ट में उतर आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X