..................... Kangana Ranaut slammed everyone on social media When people called the traditional headpiece 'Taj' - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut: ट्रेडिशनल हेडपीस को जब लोगों ने का कहा 'ताज', तो सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने लगाई सबकी लताड़

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लगातार दूसरो की क्लास भी लगाती रहती हैं। जाहिर है कि, कंगना भारतीय परंपरा से बहुत जुड़ी हुई हैं, खासकर हिमाचल प्रदेश की परंपराओं से, क्योंकि वह खुद भी पहाड़ी हैं। ऐसे में कंगना रनौत ने अपने कुछ ट्रेडिशनल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जिनको लेकर जब लोगों को कंफ्यूजन हुआ तो एक्ट्रेस ने लोगों की लताड़ लगा दी।

गौरतलब है कि, कंगना रनौत को ट्रेडिशनल अवतार में सजना-संवरना बहुत पसंद है और वह गर्व के साथ पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। हाल ही में, 'क्वीन' फेम कंगना रनोट ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक्ट्रेस ऊपर से लेकर नीचे तक भारतीय लिबास और ज्वेलरी में सजी-धजी थीं।

कंगना ने कलरफुल लहंगे के साथ एक हेडपीस पहना था, जिसे लोगों ने 'ताज' समझ लिया। इस बात से कंगना काफी खफा हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेडिशनल इंडियन हेडपीस को 'ताज' कहने वालों को लताड़ लगाई।

कंगना रनौट ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा- "ये ताज नहीं है, ये पारंपरिक भारतीय ज्वेलरी है। पंजाब और हिमाचल में बहुत पॉपुलर है। पंजाब में इसे 'सग्गी फूल' कहा जाता है और हिमाचल में इसे 'चक' कहा जाता है। यहां तक कि भारतीयों को अपनी विरासत के बारे में नहीं पता है।"

बात यहीं खत्म नहीं हुई कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पंजाबी महिलाएं सग्गी फूल पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा- "पंजाब में ट्रेडिशनल सग्गी फूल।"

इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने अपनी बात को साबित करने के लिए एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें हिमाचली महिलाओं ने 'चक' हेडपीस पहना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "हिमाचल में विभिन्न हेडगेयर।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखाई देंगी। ये फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा कई सारी फिल्मों में कंगना रनौत नए नए किरदारों में जल्द ही नजर आएंगी।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X