कंगना रनौत के पैरों के पास बैठा बुजुर्ग, नहीं की कोई मदद? अब इस वजह से ट्रोल हो रही हैं अभिनेत्री!

Kangana Ranaut with old man video- कंगना रनौत अब एक अभिनेत्री के साथ साथ जनता की सेवक भी हैं और शायद उनको इस काम में उतना मजा नहीं आ रहा है। यही कारण है कि कुछ समय से उनके बयान कुछ बदले बदले से आ रहे हैं।
लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद से कंगना रनौत को ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ बुजुर्गों को कंगना रनौत के पैरों को पास बैठे देखा जा सकता है जो कि शायद अपनी कोई फरियाद लेकर सांसद महोदया के पास आए थे। उनके इस तरह से बैठने के बाद भी कंगना रनौत उनपर ध्यान नहीं दे रही हैं और अब लोग इसको लेकर उनको खरा खोटी सुना रहे हैं।
कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना रनौत इस वीडियो में कई तरह की बातें कहती नजर आ रही हैं। वीडियो को reddit ने साझा किया है। कंगना ने कहा, "ये मुख्यमंत्री का जो काम है, वो तो आप उनको ही बता सकते हैं... मुझे मुख्यमंत्री के काम बताके..." इसके बाद बुजुर्ग से इस मुद्दे संसद में उठाने की बात कहती हैं। कंगना रनौत ये भी कहती हैं कि वो केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनकी बात कराएँगी।
लोग इस वजह से भडके हुए हैं कि एक बुजुर्ग को इस तरह से पैरों के पास बिठाया गया है और खुद वो ऊपर बैठकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स करते हुए लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा,'' इस बूढ़े आदमी को ज़मीन पर क्यों बैठाया गया है?''
एक ने लिखा, ''ऐसा तब होता है जब लोग जाति और धर्म के आधार पर वोट देते हैं।'' एक ने लिखा, ''इसको मैनर्स नहीं हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि कंगना रनौत की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि कंगना रनौत हिमांचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं।
Sorry to see this diva Kangana Ranaut is representing people of Mandi. Biggest lesson for public to not vote for party but for candidate.
byu/zz_views inGossipComrades


Click it and Unblock the Notifications