प्रमोशन के बीच, फ्लाइट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से टकरा गईं कंगना, शेयर की सेल्फी

By Filmibeat Desk
kangana-ranaut-sits-next-to-ajit-doval-on-flight-clicks-a-selfie-calls-him-every-soldier-inspiration

Kangana Ranaut With NSA of India Ajit Doval: कंगना रनौत स्टारर फिल्म तेजस इस हफ्ते अपनी रिलीज के लिए तैयार है। एक्ट्रेस भी दशहरा के मौके पर फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। तेजस एक भारतीय सिपाही की अमर भावना की कहानी दिखाने वाली फिल्म है।

वहीं, इसे महज संयोग ही कह सकते हैं कि हाल ही में कंगना की मुलाकात उस व्यक्ति से हुई जो हर सैनिक के लिए प्रेरणा है और वह हैं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल।

फ्लाइट में अजीत डोभाल से मिलीं कंगना

दरअसल इन दिनों फिल्म तेजस का प्रमोशन चल रहा है जिसके लिए कंगना को ट्रैवलिंग करनी पड़ रही हैं और इसी दौरान वो पल आया जब एक फ्लाइट में एक्ट्रेस भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से टकरा गईं। ऐसे में बिना वक्त गवाए कंगना ने अजीत डोभाल के साथ कुछ सेल्फीज क्लिक की और उन्हें अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

उन्होंने आगे कैप्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा- "क्या कमाल की किस्मत है, आज सुबह की फ्लाइट में मुझे श्री अजीत डोभाल जी के बगल में बैठने का मौका मिला, तेजस (हमारे सैनिकों को समर्पित एक फिल्म) के प्रचार के दौरान मुझे सर से मिलने का मौका मिला, जो हर सैनिक की प्रेरणा, मैं इसे बहुत बड़ा शगुन मानती हूं, जय हिंद.."

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X