वैलेंटाइन डे पर भी कंगना रनौत की बहन ने दीपिका- रणवीर, आलिया- रणबीर पर साधा निशाना!
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर निशाना साधा है। वैलेंटाइन डे के मौके पर रंगोली ने ट्विटर पर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वैकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये सितारे जब बड़े देशों में छुट्टियां मनाते हैं खूब तस्वीरें शेयर करते हैं, लेकिन वही जब श्रीलंका और बैंकॉक जैसे देशों में जाते हैं तो लोकेशन तक नहीं बताते।
रंगोली ने लिखा- "आप लोगों ने नोटिस किया है, जब ये हॉट सेलिब्रिटी कपल यूरोप या अमेरिका जैसे मंहगे हॉलीडे पर जाते हैं तो खुलकर अपना और इन देशों का प्रचार करते हैं.. लेकिन जब ये लोग श्रीलंका या बैंकॉक जैसी सस्ती हॉलीडे पर जाते हैं तो लोकेशन disclose नहीं करते हैं.. वाह रे दुनिया, इतना भेदभाव.. खूबसूरत लोकेश तो खूबसूरत है.. बॉलीवुड वालों पिछड़े देशों को ज्यादा जरूरत है प्रमोशंस की.."

खैर, किसी सितारे ने तो इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने रंगोली को जबरदस्त जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा- उनके पैसे, उनका समय, उनका कैमरा.. वो जो चाहें वो करते हैं.. जो शेयर करना चाहें करें.. बहरहाल, आपने और आपकी सुपरस्टार बहन ने पिछड़े देशों के प्रमोशन के लिए क्या किया है?
जाहिर है रणवीर- दीपिका, आलिया- रणबीर पर किया गया रंगोली का यह निगेटिव कमेंट लोगों को पसंद नहीं आया। खैर, यह पहली बार नहीं है जब रंगोली ने दूसरे सितारों पर निशाना साधा है। इससे पहले भी रंगोली ने मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने खूब आपत्ति जताई थी और उनकी सोच को घटिया बताया।
रंगोली चंदेल अक्सर अपने ट्विट को लेकर विवादों में रहती हैं। करण जौहर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक पर रंगोली निशाना साध चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications