..................... जावेद अख्तर ने धमकाया तो महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर चप्पल फेंकी- रंगोली चंदेल के ट्वीट ने मचाई खलबली kangana ranaut sister rangoli on javed akhtar and mahesh bhatt - Hindi Filmibeat

जावेद अख्तर ने धमकाया तो महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर चप्पल फेंकी- रंगोली चंदेल के ट्वीट ने मचाई खलबली

By Varsha Verma

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही बयान दिया है जिसकी बाद वह चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने गीतकार व लेखक जावेद अख्तर और फिल्मेकर महेश भट्ट पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं रंगोली ने आरोप लगाया है कि जावेद अख्तर ने उनकी बहन कंगना रनौत को घर बुलाया और फिर ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए धमकाया था। इस बयान के बाद मनोरंजन जगत में हंगामा मच गया है।

इसके अलावा रंगोली ने आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट पर को लेकर भी दावा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि जब कंगना ने एक किरदार को निभाने से मना कर दिया था तो कंगना पर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने चप्पल फेंक कर मारी थी।

kangana ranaut sister rangoli

हाल में ही कंगना रनौत की बहन रंगोली ने आलिया भट्ट पर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आलिया भट्ट को उनके मां पिता ने एक्टिंग भले न सिखाई हो लेकिन उन्होंने जिहादी पॉलिटिक्स पूरी सिखाई है।

बात करें तो कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की तो वह अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। कुछ दिन पहले 'पंगा' फिल्म में वह नजर आईं। जिसके बाद उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X