दीपिका पादुकोण पर भड़कीं कंगना की बहन रंगोली- कहा, अच्छा है कंगना में तुम जैसा 'क्लास' नहीं है
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अब दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। एक इवेंट के दौरान दिए इंटरव्यू में दीपिका ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कंगना की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' पर टिप्पणी की.. जिसके बाद रंगोली ने एक के बाद एक ट्विट कर दीपिका पर निशाना साधा है। रंगोली ने दीपिका के 4 साल पुराने इंटरव्यू को निकालकर उसकर फब्ती कसी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए था कि जब मेंटल है क्या जैसी फिल्में बनती हैं और उस तरह के पोस्टर लगते हैं, तो हमें और संवेदनशील होने की जरुरत है। क्योंकि हम मेंटल इलनेस को गलत साबित करने का काम कर रहे होते हैं और दूसरी ओर हम एक रूढिवादी सोच में जी रहे होते हैं। मानसिक बीमारी को कई सालों तक समझा नहीं गया है। इसके लिए थोड़ा संवेदनशील होने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications