कंगना रनौत की बहन ने आलिया और उनकी मां पर साधा निशाना- ''ये विदेशी भारत को लूट रहे हैं''
Recommended Video
कंगना रनौत के बाद अब उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी आलिया भट्ट पर निशाना साधा है। बल्कि रंगोली ने ना सिर्फ आलिया बल्कि उनकी मां सोनी राजदान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि- ये विदेशी भारत को लूट रहे हैं और असहिष्णुता की झूठी बातें करते हैं। बता दें, हाल ही में सोनी राजदान ने वोटिंग को लेकर एक ट्विट किया था, जिस पर रंगोली ने यह टिप्पणी की।
बता दें, आलिया भट्ट और सोनी राजदान ब्रिटिश नागरिक हैं और ब्रिटिश पासपोर्स रखती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह और उनकी मां मतदान नहीं कर सकतीं क्योंकि उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।

खैर, मामले ने तूल तब पकड़ी.. जब सोनी राजदान ने हाल ही में एक ट्विट कर लोगों से वोट करने की अपील की और लिखा- कि अब जब वोट करने जाएं तब वह मुस्लिम होने के नाते मारे गए 15 वर्षीय जुनैद खान को याद करते हुए वोट दें।
बस फिर क्या था.. कंगना रनौत की बहन रंगोली ने इस खबर को शेयर करते हुए सोनी राजदान और आलिया भट्ट के खिलाफ काफी कुछ लिख दिया। रंगोली ने लिखा- ये भारत में रह रहे विदेशी लोग हैं। वह लोग भारत के लोगों और स्रोतों का उपयोग कर लूट खसोट कर रहे हैं। यह लोग असहिष्णुता के बारे में झूठ बोल रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम उनके एजेंडा को समझे और उनके द्वारा भड़काने के लिए किए गए कृत्य को समझते हुए कोई प्रतिक्रिया ना दें।


Click it and Unblock the Notifications











