‘कितने जहरीले हैं ये’- कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने स्वरा भास्कर व जावेद अख्तर पर बोला हमला
अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार दिल्ली दंगों के बाद उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स को घेरा। इतना ही नहीं रंगोली चंदेल ने 'बॉलीवुड के दंगा ब्रिगेड गैंग' जिसमें जावेद अख्तर, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप, जावेद जाफरी और सुशांत सिंह समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं, उस वीडियो को शेयर किया। इस विवादित बयान वाले वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने इन्हें जहरीला बताया। इस पर कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया।
पिछले कई दिनों से दिल्ली के हालात नाजुक थे। दिल्ली के कुछ इलाकों में दंगे हुए जिसपर तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जताया। इस बीच एक वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने इन्हें जहरीले कह कर पुकारा।
kangana ranaut rangoli chandel tweet bollywood delhi कंगना रनौत रंगोली चंदेल ट्वीट ट्विटर विवाद दिल्ली जावेद अख्तर स्वरा भास्कर


Click it and Unblock the Notifications