..................... जन्मदिन पर कंगना रनौत ने शहीद भगत सिंह को किया याद | Kangana Ranaut sings a song dedicating to the martyrs on her birthday, see video - Hindi Filmibeat

जन्मदिन पर कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो- फैंस को कहा धन्यवाद, भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपना 33 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कोरोना की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। लिहाजा, कंगना हिमाचल में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हैं। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कंगना ने अपने फैंस को धन्यवाद किया है। साथ ही शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी है।

बता दें, आज कंगना के जन्मदिन के साथ साथ शहीद दिवस भी है। 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भगत सिंग, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी। उसी दिन से ये तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज का दिन इन तीन क्रांतिकारियों को शहीद दिवस के रूप में समर्पित किया जाता है।

kangana ranaut

लिहाजा, कंगना ने भी शहीदों को नमन करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कैफ़ी आज़मी के लिखे गीत गा रही हैं। कंगना ने कहा- फ़िल्म इंडस्ट्री से, रिश्तेदारों से, फैमिली से जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं मिल रही हैं, उसके लिए मैं आभारी हूं। आज एक और महत्वपूर्ण दिन है। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव आज के दिन शहीद हुए थे। उनके लिए मैं कैफ़ी आज़मी जी की लिखी हुई पंक्तियां गाना चाहूंगी।

इसके बाद उन्होंने कैफी आज़मी का लिखा हुआ मशहूर गीत अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गाया। इसके बाद फिर कंगन कहती हैं, 'दोस्तों क्या समा रहा होगा, जब हमारे शहीद रंग दे बसंती गाते-गाते देश के लिए फांसी से लटक गए होंगे।'

बता दें, कंगना रनौत की आने वाली फिल्मों में जयललिलता की बायोपिक थलाइवी, धमाकेदार एक्शन फिल्म धाकड़ और देशभक्ति से भरपूर फिल्म तेजस में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X