2017 के सारे अवार्ड्स बुक कर दीजिए....ये TEASER देखकर यकीन हो जाएगा!
कंगना रनौत का सिमरन टीज़र आज रिलीज़ हो रहा है। और अभी तक फिल्म के बारे में किसी को कुछ नहीं पता था। और अब कंगना के लिए सारे अवार्ड्स निकाल कर तैयार कर लीजिए।
कंगना रनौत के लिए 2017 के सारे अवार्ड्स तैयार रखिएगा क्योंकि वो वापस आ रही हैं एक धमाकेदार फिल्म के साथ। हंसल मेहता की सिमरन में कंगना रनौत शानदार वापसी करेंगी और आज फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने जा रहा है।
अभी तक फिल्म के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है, सिवाय इसके कि फिल्म यूएस के एक भारतीय क्रिमिनल पर बनी है जिसने कई बैंक में डकैती की थी। फिल्म का टीज़र एक मिनट लंबा होगा और इसके बारे में कई बातें, सामने आई हैं।

कंगना इस फिल्म में एक हाउसकीपर के रोल में होंगी। इससे पहले कंगना ने ऐसा कोई किरदार नहीं निभाया है। फिल्म में कंगना का नाम प्रफुल्ल पटेल है और आप उन्हें विशुद्ध गुजराती बोलते देखेंगे। अपने रोल के लिए कंगना ने गुजराती क्लासेस भी ली हैं।
फिल्म में कंगना रनौत सोहम शाह के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। इससे पहले सोहम शाह शिप ऑफ थीसस और तलवार जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं। और दोनों को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होगा।
सिमरन एक बायोपिक फिल्म है और इस साल सारी फिल्मों पर भारी पड़ सकती है। वैसे तो फिलहाल लोग बाहुबली 2 से उबर नहीं पा रहे हैं। लेकिन अगर बाहुबली 2 को भूल जाएं तो अभी 40 धमाके बाकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications











