..................... कंगना रनौत ने फटी जींस कमेंट पर नव्या नवेली नंदा पर ताना मारा है | Kangana Ranaut wears ripped jeans not looking beggar subtle dig at Navya Naveli Nanda - Hindi Filmibeat

मेरी तरह फटी जींस पहनो तो भिखारी नहीं लगोगे - कंगना रनौत का अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या पर ताना?

कंगना रनौत क्लास की वो बच्ची हो चुकी हैं जो टीचर के सवाल पूछने से पहले ही अपने हाथ उठा देता है। उनके पास हर बात पर राय है। सभी के पास होती है। लेकिन कंगना अपनी राय बताने से नहीं चूकतीं। दिक्कत बस ये है कि अपनी राय देते वक्त कंगना मुद्दा छोड़ कर किसी ना किसी सेलिब्रिटी को पकड़कर मुद्दे को उससे जोड़ कर राय दे जाती हैं।

अब कंगना रनौत ने इस पर ट्विटर के सबसे ताज़ा मुद्दे - फटी जींस पर अपनी राय दी है और राय देते हुए उन्होंने धीरे से हल्के से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को ताना मार दिया है।

kangana-ranaut-shows-how-to-wear-ripped-jeans-and-not-look-beggar-subtle-dig-at-navya-naveli-nanda

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगर आपको फटी जींस पहननी है तो ऐसी पहनिए कि आप उतने कूूल लग सकें जितना ये तस्वीरें हैं। ये नहीं कि आप भिखारी लगें, ऐसे बेघर बच्चे जिसके मां बाप ने उसे एक महीने का भत्ता नहीं दिया हो। आजकल ज़्यादातार युवा इसी तरह दिखते हैं।

अब कंगना ने फटी जींस में युवाओं का मुद्दा इसलिए उठाया क्योंकि फटी जींस का मुद्दा उठाया ही है अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा। नव्या ने उत्तराखंड सीएम को जवाब देते हुए कहा कि मैं अपनी फटी जींस हक से और शान से पहनूंगी, आप अपनी सोच बदलिए।

गौरतलब है कि उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक बयान में कहा कि लड़कियां फटी जींस क्यों पहनती हैं, वो क्या दिखाना चाहती हैं?अब कंगना ने इस मुद्दे पर अपनी कोई राय नहीं दी कि उत्तराखंड सीएम ने जो कहा वो सही है या गलत। लेकिन वो युवाओं को जींस पहनने का तरीका ज़रूर बताने आ गईं। वैसे ट्विटर काल से पहले भी कंगना की कई ऐसी बातें काफी वायरल हो चुकी हैं।

मेरी कभी कोई बात नहीं करेगा

मेरी कभी कोई बात नहीं करेगा

मुझे लगता है कि लोगों ने मुझे इतना टाइपकास्ट कर दिया है कि मैं चुड़ैल ही बन सकती हूं। प्यारी किसी को लगती ही नहीं। वैसे मुझे कहना पड़ेगा कि मैं हॉट हूं इस बात को बड़ा इग्नोर किया जाता है और मैं बड़ा दुखी हो जाती हूं। इतना जिम जाती हूं पर मेरी 'एब्स' पर या फिर मेरी बिकीनी पर कभी बात नहीं होती।

Silly Ex!

Silly Ex!

कंगना और ऋतिक के बीच का सारा मसला इसी बात से शुरू हुआ जब कंगना आशिकी 3 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऋतिक जैसे एक्स ऐसी हरकतें करते हैं उन्हें इस बारे में कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपनी ज़िंदगी और काम में काफी खुश हैं।

पुरानी बातें, पुरानी यादें

पुरानी बातें, पुरानी यादें

कंगना ने कहा कि ऋतिक जैसे एक्स अटेंशन पाने के लिए ऐसी हरकतें करते रहते हैं। हालांकि उनकी आदत नहीं है पुरानी बातों को याद करने की। ऋतिक उनके लिए बंद किताब हैं। वैसे जिन्हें याद ना हो उन्हें याद दिला दें कि पहले आशिकी 3 के लिए कंगना का नाम आया था लेकिन ऋतिक के प्रोजेक्ट से जुड़ते ही कंगना को बाहर कर दिया गया था।

रणबीर - आलिया की बेवकूफी

रणबीर - आलिया की बेवकूफी

कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं समझ आता कि रणबीर आलिया जैसे बड़े स्टार्स बेवकूफ हैं कि क्या हैं जो कि सेक्स से लेकर बाकी हर चीज़ पर बात कर लेगें लेकिन देश के अहम मुद्दों पर आप इन्हें कभी बात करते नहीं देखेंगे। जबकि ये आज की युवा पीढ़ी हैं।

हीरो जितनी फीस क्यों नहीं

हीरो जितनी फीस क्यों नहीं

उन्होंने अपनी फीस पर चर्चा करते हुए कहा कि जब मैं अकेले के दम पर फिल्में चला सकती हूं तो उतनी फीस क्यों ना लूं जितनी हीरो लेते हैं। माना तो ये भी जा रहा है कि थलाईवी के लिए कंगना ने दोगुनी फीस ली है क्योंकि फिल्म दो भाषाओं में बन रही है।

छोटे मोटे रोल कौन करता है

छोटे मोटे रोल कौन करता है

ठीक है उन्हें बजरंगी भाईजान का रोल पसंद नहीं आया उन्होंने नहीं किया। लेकिन करीना के फिल्म साइन करने के बाद उनका ये कहना कि मैं वो फिल्में नहीं करतीं जहां मेरा रोल ही ना हो, गलत था।

दीपिका पर पलटवार

दीपिका पर पलटवार

दीपिका पादुकोण ने उन्हें अपना अवार्ड डेडिकेट किया था जिस पर उन्होंने प्रेस बुलाकर कहा कि दीपिका ने आज तक उन्हें फोन कर के बधाई नहीं दी तो सबके सामने ये करने का क्या मतलब था!

अपने दम पर हूं सुपरस्टार

अपने दम पर हूं सुपरस्टार

कंगना ने हमेशा कहा कि वो जो कुछ भी हैं अपने दम पर हैं। अगर वो अपनी फिल्म से किसी का रोल काटती भी हैं तो वो इस पोज़िशन पर अपनी मेहनत से पहुंची हैं कि किसी का भी रोल काट सकें।

फेयरनेस क्रीम - ना बाबा ना

फेयरनेस क्रीम - ना बाबा ना

उन्होंने फेयरनेस क्रीम का एड करने से मना किया। काफी अच्छी बात है लेकिन फिर उन्होंने कह दिया कि मैं अपने फैन्स को धोखा नहीं दे सकती!

जितनी उतारनी है इज़्जत, उतार लो

जितनी उतारनी है इज़्जत, उतार लो

कंगना रनौत कई बार साफ कह चुकी हैं कि वो कभी भी बेइज़्जती से नहीं डरी हैं। चाहे वो कोई भी हो। यही कारण है कि बॉलीवुड में कोई भी उन्हें डरा नहीं सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X