'कंगना मुझसे कोई खेल ना खेले तो अच्छा है, मैं कोई पोर्न फिल्म नहीं बना रहा था'- पहलाज निहलानी
कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में छाई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कई ऐसे बयान दिये हैं, जो विवाद की वजह बन सकते हैं। इसी में एक बयान उनकी पहली फिल्म को लेकर है। कंगना ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड में उन्हें सबसे पहला फिल्म पहलाज निहलानी ने ऑफर किया था। लेकिन वह सेमी पोर्न तरह की फिल्म थी इसीलिए कंगना ने उस फिल्म को छोड़ दिया।
खैर, अब पहलाज निहलानी ने कंगना के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंगना मुझसे ना ही खेले तो बेहतर है, क्योंकि मेरे पास उनके साथ खेलने को काफी कुछ है। मेरी फिल्म की पोस्टर्स की वजह से कंगना को गैंगस्टर मिली थी।

पहलाज निहलानी ने कहा, 'मैंने उस फोटो के प्रचार पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे और तीन गानों के लिए शूट किया था। उसने फोटोशूट किया। लेकिन मेरे विज्ञापन और पोस्टर की वजह से ही उसे महेश भट्ट की फिल्म गैंगस्टर मिली। और फिर वो मेरी फिल्म पीछे हट गई।
मैं पहली फिल्म से ही किसी छवि में बंधना नहीं चाहती थी। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे गैंगस्टर या फैशन जैसी फिल्में मिली, जो मुझे ऊपर ले गईं।
कंगना ने कहा, उनके लिए भी यह सफर आसान नहीं रहा था। जब वह बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं, तो उनके माता पिता काफी डरे हुए थे क्योंकि यहां काफी अलग अलग मानसिकता के लोग रहते हैं। इसीलिए मुझे हर कदम सोच समझकर रखना था।


Click it and Unblock the Notifications











