'कंगना रनौत को मानसिक अस्पताल में या जेल में रखा जाना चाहिए', अकाली दल के इस नेता का बड़ा बयान!
कंगना रनौत अपने बयानों के कारण खबरों में रहती हैं और विवादास्पद बातें सामने आती रहती हैं। यही कारण है कि उनकी तारीफ काफी कम और आलोचना ज्यादा की जाती है। सभी को पता है कि कुछ समय पहले कंगना रनौत ने भारत को 'जिहादी राष्ट्र' और उनकी 1947 की स्वतंत्रता को 'भीख' कहा था। इसको बाद से लगातार उनको लेकर काफी चर्चा है और लोग उनका विरोध कर रहे हैं।
इसके अलावा किसानों के कानून वापस लेने को लेकर भी उन्होने कई तरह का बातें की थी और इसको गलत बताया था इसके बाद अब दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सिखों को निशाना बनाने वाली उनकी टिप्पणी पर कंगना रनौत को खरी खोटी सुनाई है।

उन्होने कहा है कि.. "उसे या तो मानसिक अस्पताल में रखा जाना चाहिए या जेल में। हम इंस्टाग्राम पर उनकी घृणित सामग्री के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।"
इसके बाद से लगातार किसान कंगना रनौत का विरोध कर रहे हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर भी एक पोस्ट किया था। इसके बाद इंडियन यूथ कॉंग्रेस के द्वारा उनपर केस दर्ज करवाया गया था।
उनका कहना था कंगना रनौत का ये पोस्ट लोगों के लिए सही नहीं है। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर खबरों में चल रहीं हैं और काफी जल्दी ये फिल्म थिएटर्स में धमाका करने के लिए आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications