..................... Kangana Ranaut shocking allegation on AR Rahman, said- you have become blind by hatred - Hindi Filmibeat

AR Rahman पर फूटी कंगना रनौत की नाराजगी! लताड़ लगाते हुए बोलीं- नफरत में अंधे हो चुके हो आप....

म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान फिलहाल तो अपने गानों के वजह से नहीं बल्कि अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल ए आर रहमान ने विक्की कौशल की फिल्म छावा पर एक विवादित टिप्पणी की है। उनका कहना है कि इस ऐतिहासिक फिल्म ने समाज को बांटने का काम किया है। एआर रहमान का कहना है कि फिल्म में बहादुरी तो दिखाई है, लेकिन यह समाज में विभाजन पैदा करके उसका फायदा उठाने की कोशिश करती है।

Kangana Ranaut

एआर रहमान पर भड़कीं कंगना रनौत

एआर रहमान की इन बातों को सुन एक्ट्रेस और पॉलिटिशन कंगना रनौत अपना गुस्सा रोक नहीं पाईं, कंगना रनौत ने एआर रहमान पर निशाना साधते हुए जमकर उन्हें खरीखोटी सुनाईं। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- डियर एआर रहमान जी आपको बता दूं कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में बहुत पक्षपात का सामना करना पड़ता है। क्योंकि मैं एक भगवा पार्टी को सपोर्ट करती हूं, लेकिन हां मुझे कहना है कि आपसे ज्यादा भेदभाव करने और नफरत फैलाने वाला इंसान मैंने नहीं देखा।

आप नफरत में अंधे हो चुके हैं एआर रहमान...

कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि- मैंने आपको अपनी फिल्म इमरजेंसी सुनाने का प्रयास किया था। कहानी सुनना तो दूर की बात रही आपने तो मुझसे मिलना तक जरूर नहीं समझा। जब मैं इंतजार कर रही थी तब आपकी ओर से जवाब आया कि आप किसी प्रोपोगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते। जबकि सभी क्रिटिक्स ने इस फिल्म को मास्टरपीस कहा था। यहां तक की विपक्ष पार्टी के नेताओं तक ने फिल्म की तारीफ की और मुझे लेटर भेजे थे, लेकिन आप तो नफरत में अंधे हो चुके हैं। मुझे आपके लिए दुख होता है। बता दें कि कंगना रनौत का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X