जन्माष्टमी 2020: अमिताभ बच्चन से कंगना रनौत तक, बॉलीवुड ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोशल मीडिया पर खूब कान्हा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस त्यौहार की धूम बेशक कोविड19 के चलते थोड़ी सी फीकी हो लेकिन न्यू नॉर्मल में लोगों ने जन्माष्टमी पर सावधानी बरतते हुए त्यौहार मनाना शुरू किया। ठीक ऐसे ही, बॉलीवुड सितारों ने भी जन्माष्टमी 2020 की शुभकामनाएं फैंस को दीं। कपिल शर्मा, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, नीतू कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत तमाम सितारों ने जन्माष्टमी पर कान्हा की तस्वीर शेयर की और खूबसूरत वाक्य सोशल मीडिया पर लिखे।
शिल्पा शेट्टी ने तो पिछले साल की जन्माष्टमी को याद किया। हर बार जन्माष्टमी पर सड़कों पर भीड़ देखने को मिलती है। कान्हा की पालकी निकाली जाती और मटकी कार्यक्रम होता। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते ये सब कार्यक्रम रद्द हो गए। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने इस मौके पर फैंस को उसी अंदाज में विश किया जैसे हर साल वह करते आए हैं। देखिए बॉलीवुड सेलेब्स के जन्माष्टमी स्पेशल पोस्ट।


Click it and Unblock the Notifications











