दिल्ली के 100 साल पुराने MP बंगले में कंगना रनौत ने किया गृह प्रवेश, कोना-कोना डिजाइन कर बना दिया महल

Kangana Ranaut Shift To Delhi MP House: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी राजनैतिक पारी भी काफी अच्छे से खेल रही हैं। कंगना की पॉलिटिक्स देखकर लगता है कि जैसे वो समाज सेवा के लिए ही बनी हैं। दबंग फैसले लेने वाली कंगना ने अब एक बार फिर से अपने नए फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, मनाली से लेकर मुंबई तक में बेशकीमती प्रॉपर्टी और बंगले होने के बावजूद कंगना अब दिल्ली में सरकारी घर में शिफ्ट हो गई हैं।
कंगना ने शेयर की तस्वीरें
कंगना रनौत ने अपने पूरे परिवार के साथ MP हाउस में गृह प्रवेश किया और इसकी बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इस खास मौके के लिए उन्होंने 2025 में अक्षय तृतीया का शुभ दिन चुना। कंगना रनौत ने अपने गृह प्रवेश पूजा का एक वीडियो पोस्ट किया, जहां वह लाल और सफेद कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं, जिसे नाजुक सुनहरे गहनों के साथ उन्होंने पेयर किया था।
Kangana at her MP house in Delhi on the occasion of #AkshayaTritiya2025 #KanganaRanaut pic.twitter.com/v49RUaL0Yz
— Kangana Ranaut Updates ✨️ (@KanganaUpdates) April 30, 2025
कंगना अपने भतीजों सहित अपने परिवार के साथ अनुष्ठान के लिए शामिल हुईं। उन्होंने अपनी खुशी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार दिल्ली के एमपी हाउस में शिफ्ट होने के लिए कुछ समय मिल गया।'
100 साल पुराने घर का रॉयल इंटीरियर
कंगना का नया घर कोई आम प्रॉपर्टी नहीं है, यह एक सौ साल पुराना एमपी हाउस है। एक्ट्रेस ने घर को फिर से जीवंत करने वाली बहाली प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए कहा था, 'एक सौ साल पुराने एमपी हाउस को बहाल करना आसान नहीं था। ऐसा करने के लिए प्यारी design_by_darshini का धन्यवाद। आधुनिक टच जोड़ते हुए, अपने ऐतिहासिक आकर्षण को बनाए रखने के लिए जगह को खूबसूरती से नया रूप दिया गया है।'
#Kanganaranaut pic.twitter.com/XcteAkWNDW
— Trendbot (@Trend_65) April 30, 2025
बेहद शानदार है कंगना का ये बंगला
घर में भव्य लकड़ी की कुर्सियां, बड़ी लकड़ी के फ्रेम वाली खिड़कियां और मुलायम सफेद पर्दे हैं जो भरपूर रोशनी लाते हैं। प्राचीन झूमर विंटेज टच जोड़ते हैं और प्राचीन सफेद संगमरमर के फर्श भव्यता में इजाफा करते हैं। दीवारों पर भारतीय-प्रेरित चित्र घर को एक सांस्कृतिक खिंचाव देते हैं, जिससे यह परंपरा और आधुनिकता का एक आदर्श मिश्रण लगता है।


Click it and Unblock the Notifications
