कंगना रनौत का 15 सालों में इतना बदल गया है लुक, गैंगस्टर से थलाइवी तक- ट्रॉन्सफॉर्मेशन Video

एक्ट्रेस कंगना रनौत को इंडस्ट्री में 15-16 साल हो चुके हैं। कंगना ने ट्रान्सफॉर्मेशन वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दर्शकों को अपना 2006 से 2021 तक के लुक को साझा किया। कंगना ने इस पोस्ट पर अपने स्ट्रगल के बारे में भी एक लंबा पोस्ट लिखा। कंगना ने बताया इस वीडियो को उनकी बहन रंगोली ने दिया है जिसे उनके एक फैन ने बनाया। इस वीडियो को देख उनके चेहरे पर स्माइल आ गई।

कंगना ने लिखा, ये वो है जो मैंने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ता हुआ देखा, जब मैंने फिल्म जगत में काम करना शुरू किया तो मैं नाबालिग थी। मैंने बहुत स्ट्रगल किया और बहुत कुछ देखा। उस दौरान मुझे स्कूल में पढ़ाई करनी चाहिए थी। मुझे करियर बनाने के लिए संघर्ष नहीं करना चाहिए था।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत आगे कहती हैं, मैंने पैरेंट्स की बिना अनुमति, बिना समझ और किसी मार्गदर्शन के इस इंडस्ट्री में कदम रखा। बहुत संघर्ष किया लेकिन इसने भी मुझे बहुत समय दिया। आज मुझे ये लगता है कि 16 साल की उम्र में मैंने जो चोंटे खाईं इसकी वजह से मैंने इस इंडस्ट्री को जाना। एक दशक से भी ज्यादा समय यहां गुजारा है, 34 साल की उम्र में खुद का स्टूडियो है। मुझे लगता है कि मैं सफल निर्माता भी बन सकती हूं क्योंकि मेरे पास अभी समय है।

जैसे गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, कोई भी वो चीज जो बुरी होती है उसमें भी एक अच्छाई छिपी होती है। ठीक ऐसे ही दुनिया में कुछ अच्छी चीजें में भी कुछ कमियां होती हैं। अब ये हम पर है कि हम चीजों को कैसे देखते हैं।

डेब्यू

डेब्यू

कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 2006 में 'गैंगस्टर' से डेब्यू किया था। कंगना को फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल हो चुके हैं।

लुक्स

लुक्स

कंगना रनौत के इस वीडियो में गैंग्सटर से लेकर तनु विद्स मनु व थलाइवी समेत तमाम लुक्स को शामिल किया गया है। इस वीडियो में कंगना का बदलता अवतार देखा जा सकता है।

थलाइवी

थलाइवी

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म थलाइवी है। थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता पर बनी फिल्म है जिसमें कंगना मुख्य भूमिका में हैं।

डायरेक्शन

डायरेक्शन

कंगना रनौत ने अपने करियर में एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी हाथ अजमा चुकी हैं। मणिकर्णिका के बाद कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को भी डायरेक्ट करेंगी। इमरजेंसी इंदिरा गांधी से जुड़ी फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X