कंगना रनौत का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, थलाइवी से धाकड़ के हॉट लुक तक- PHOTOS देखकर हैरान रह जाएंगे
अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर रही हैं। जहां फिल्म थलाइवी रिलीज को तैयार है, वहीं फिलहाल कंगना अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रजनीश घई के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार दिखेंगे।
शूटिंग के बीच. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों फिल्में; थलाइवी और धाकड़ के लुक्स को शेयर किया है, जहां उनका बॉडी ट्रांसफॉमेशन साफ देखा जा सकता है। जयललिता की बॉयोपिक फिल्म के लिए जहां कंगना ने काफी वजन बढ़ाया था, वहीं धाकड़ में वो दमदार और ग्लैमरम अंदाज में नजर आ रही हैं।

कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Journey like no other .. बता दें, धाकड़ को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगी और उनका मानना है कि यह किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा किया जा रहा सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म होगा।


Click it and Unblock the Notifications











