..................... Kangana Ranaut shares muharram blood Kangana ranaur controversial statement on muharram hindus should train - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने मुहर्रम के खूनी मातम का वीडियो पोस्ट कर कही विवादित बात, बोलीं- हिंदुओ की ट्रेनिंग जरूरी..

Kangana Ranaut On Muharram

Kangana Ranaut On Muharram: बॉलीवुड की 'क्वीन' और हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना ने अब मुहर्रम पर खून से सने मुस्लिमों का वीडियो शेयर कर कुछ ऐसा लिख दिया कि बवाल मच गया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे अजीब और डरावना बताते हुए, हिंदुओं से दुनिया में सर्वाइव करने के लिए जरूरी ट्रेनिंग लेने की बात कही। इसके बाद यूजर्स भड़क गए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस मुद्दे पर कंगना का समर्थन भी किया।

दरअसल,हाल ही में एक किक बॉक्सर ने मुहर्रम का एक वीडियो शेयर कर लिखा था, 'ये किस तरह का सेलिब्रेशन है। लिब्रल और इस्लामिस्ट का जवाब होगा, ये सबसे शांतिपूर्ण जश्न है।'

इसी वीडियो को अपने X प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए कंगना रनोट ने शेयर किया है। मंडी सांसद ने लिखा कि- ये अजीब और डरावना है, लेकिन इस तरह की दुनिया में सर्वाइव करने के लिए क्या हिंदुओं पुरुषों को इस तरह के संग्राम की जरूरी ट्रेनिंग करनी चाहिए। माहौल देखते हुए खून गर्म करने में कोई दिक्कत नहीं है, है क्या?

कंगना का बयान सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने हिमाचल प्रदेश की पुलिस को टैग कर लिखा है, हैलो हिमाचल पुलिस। ये औरत यहां हिंदुओं को भड़काकर उन्हें खून गर्म रखने और हिंसक बनने का कह रही है। इसे BNSS की धारा 126 के तहत समाज की शांति भंग करने पर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X