करण बोले- ऐसे हिट हो जाती हैं फिल्में! वीडियो शेयर कर भड़की कंगना- जनाब कोई ऐसी बुरी आदत है जो आप मे नही है

Kangana Ranaut Slams Karan Johar: अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपनी फिल्मों की जानकारी देने के अलावा तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा करती दिखती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के चर्चित सितारों की पोल भी खोलने में माहिर हैं। हाल ही में, कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें करण जौहर बॉक्स ऑफिस के फैसले में हेरफेर के बारे में बात कर रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करने के साथ ही निर्देशक पर तंज भी कसा है।
हाल ही में, कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर करण जौहर का एक वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता चर्चा कर रहे हैं कि वह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हेरफेर कर सकते हैं और पीआर की मदद से फिल्म के फैसले को कैसे बदला जा सकता है। कंगना ने ट्विटर पर एक एडिटेड वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'धन्य है आप करण जौहर जी। भगवान इस फिल्म इंडस्ट्री को आपसे बचाए।'
गौरतलब है कि कंगना ने एक इवेंट से एक एडिटेड क्लिप को शेयर किया है। यह क्लिप मूल रूप से एक कार्यक्रम का है, जहां करण जौहर अपनी आत्मकथा पर चर्चा कर रहे थे। कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि करण फिल्म बिजनेस में हुए हेरफेर के बारे में बात कर रहे हैं।
कंगना ने जो साझा किया वह ऐसा लग रहा था मानो वह फिल्म व्यवसाय में होने वाले हेरफेर के बारे में बात कर रहे हों। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण की हालिया निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।


Click it and Unblock the Notifications











