#OperationSindoor: कंगना रनौत ने शेयर किए वॉर के इनसाइड वीडियो, ऐसे किया भारत ने पाकिस्तान पर हमला

Kangana Ranaut On Operation Sindoor Video

Kangana Ranaut On Operation Sindoor Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियो में रहती है। अब कंगना ने ऑप्रेशन सिंदूर को लेकर अना रिएक्शन दिया है। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की और आतंकियों के बेस को टार्गेट कर उन्हे उड़ा दिया है। सेना के इस कदम पर जहां पूरे देश उन्हें सेल्यू कर रहा है तो वहीं कंगना रनौत ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए सेना के जवानों के लिए प्रार्थना की है।

ऑपरेशन सिंदूर पर कंगना रनौत

इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। ये नाम पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है। इस ऑपरेशन से सेलेब्स बहुत खुश हैं और लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने तीन पोस्ट शेयर की हैं। इसमें उन्होंने इंडियन फोर्स की सुरक्षा की कामना की है।

सेना के लिए कामना

कंगना रनौत ने लिखा, 'उन्होंने कहा था मोदी को बता देना। और मोदी ने इनको बता दिया।' दूसरी पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा- जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे। फोर्स की सेफ्टी और सक्सेस की कामना करती हूं। ऑपरेशन सिंदूर।

मोदी जी फुल टाइम पीएम

ANI से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, 'मोदी जी फुल टाइम पीएम हैं। उनके हाथों में तलवार है। पार्टी टीएम पीएम नहीं है। देश वॉर में हम सब नर्वस है। हमलोग सब पीएम के साथ हैं। विश्व नाजुक दौर से गुजर रहा है। भारत से लोग जले हुए है इसलिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं।

पहलगाम टेरर अटैक

एक पोस्ट में कंगना ने पीएम मोदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- पहचान, ट्रैक और सजा। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टेरर अटैक हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकवादियों ने लोगों ने उनका धर्म पूछकर उन्हें मार दिया था। आतंकवादियों ने पत्नियों के सामने उनके पतियों को मारा और उनसे कहा था कि जाओ मोदी को बता देना।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X