..................... Kangana Ranaut shared that when she searched her name on Google after that what happened - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने खुद को किया गूगल, रिजल्ट्स देख बोली 'जो मैंने दस साल पहले कहा वो...

Kangana Ranaut

कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी ज्यादा मशहूर है. हर मुद्दे पर वह अपनी राय रखना पसंद करती हैं और कभी भी किसी से झिझकती नहीं है. यहां तक कि वह बिना नाम लिए ही सोशल मीडिया पर कई बार लोगों पर निशाना साध देती हैं. लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपना नाम गूगल किया और उनके बारे में क्या जानकारी निकाल कर आई उन्होंने इस बारे में खुद ही सभी को बताया. यहां तक की कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर की. कंगना रनौत का अब यह पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है.

कंगना रनौत ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि "दूसरी एक्ट्रेस के गूगल पेज पर उनके काम और आने वाली फिल्मों के बारे में बताया जाता है. वहीं मेरे गूगल पेज पर एक्टर+ डायरेक्टर+ राइटर+ प्रड्यूसर नजर आता है. यहां तक की मेरे बारे में किसी ने 10 साल पहले क्या कहा या फिर मैं 10 साल पहले क्या कहा था. जिस पर मेरा क्या मतलब था. हा... हा... बस आज की कहानी यही है." कंगना रनौत का यह पोस्ट इंटरनेट पर धमाल में जा रहा है.

चंद्रमुखी में आएंगी नज़र

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत को जल्दी ही 'चंद्रमुखी' फिल्म में देखा जाने वाला है. इस फिल्म का पहला लुक सामने आ चुका है. एक्ट्रेस ने खुद ही अपने पहले लुक को शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ग्रीन साड़ी और घुंघराले बाल किए हुए थे. कंगना रनौत का ट्रेडिशनल लुक और तीखे तेवर फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है.

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट

अगर हम कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इन दिनों उन्हें 'तेजस' और 'इमरजेंसी' फिल्म के लिए ज्यादा सुर्खियों में देखा जा रहा है. 'तेजस' में वह एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आने वाली हैं. बता दे की फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना रनौत को देखा जाएगा. इस फिल्म का कंगना का लुक सामने भी आ चुका है.

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X