बाजार में आईं मणिकर्णिका डॉल- कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखी इतनी बड़ी बात
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की धमाकेदार फिल्म मणिकर्णिका ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोगों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया था। इस फिल्म में कंगना रनौत ने झांसी की रानी का दमदार किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी और लोगों को काफी पसंद आई थी। एक बार फिर से इस फिल्म की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इस समय बाजार मणिकर्णिका डॉल आ चुकी है और इसकी तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
इस डॉल की खासियत ये है कि इसको किसी रानी की ही तरह साड़ी व पारंपरिक भारतीय आभूषणों से सजाया गया है, जो फिल्म मणिकर्णिका में कंगना के लुक से प्रेरित है। इस तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि खुद कंगना रनौत की टीम ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और इसके बारे में जानकारी दी है।

ट्विटर पर टीम कंगना रनौत ने लिखा है कि.. 'मणिकर्णिका डॉल.. ये बच्चों की नई पसंद है। अच्छी बात तो ये है कि बच्चे अपने सच्चे नायकों के बारे में सीखते हुए बड़े होते हैं।
सब कुछ जानने के बाद वो देशभक्ति बहादुरी से प्रेरित होते हैं।' कंगना के द्वारा साझा किया गया ट्वीट और तस्वीर दोनों ही काफी ज्यादा शानदार हैं।
कंगना रनौत इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और वो लगातार किसी ना किसी तरह के मुद्दे पर लगातार बहस करती नजर आती रहती हैं और दिलेरी से अपनी बातें रखती हैं। फिलहाल आपको कैसा लगी ये डॉल?


Click it and Unblock the Notifications












