..................... कंगना रनौत ने लिखा हर हर महादेव Kangana ranaut shared a throwback picture from Kashi Vishvanath Temple - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने लिखा हर हर महादेव, जूही चावला के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर की तस्वीर

पिछले कुछ समय की बात की जाए तो फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चा में चल रही हैं और लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैँ। कई विवादों में घिरी नजर आ रही हैं कंगना रनौत काफी मस्त मौला हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैँ। इस समय उन्होने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जो कि वायरल हो रही हैं। उन्होन एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वो काशी विश्वनाथ मंदिर में बैठी नजर आ रही हैं और पूजा कर रही हैं।

इस तस्वीर के साथ उन्होने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होने लिखा.. 'ये तस्वीर कुछ समय पहले काशी विश्वनाथ मंदिर की है। हर हर महादेव।' इस तस्वीर में कंगना रनौत अकेले नजर नहीं आ रही हैं बल्कि उनके साथ अभिनेत्री जूही चावला भी नजर आ रही हैं और काफी ध्यान की मुद्रा में हैं।

kangana ranaut, कंगना रनौत

इसके अलावा कंगना रनौत ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें फूलों के साथ नजर आ रही हैं और काफी खुश दिख रही हैं। इसमें उन्होने कैप्शन लिखा है.. 'फूलों के रंग से दिल की कलम से तुझको लिखी रोज़ पाती।'

कंगना रनौत की ये दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैँ। बता दें कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार उनको लेकर आवाज उठाई है और इस समय महाराष्ट्र सरकार से विवाद को लेकर चर्चा में चल रही हैं। हाल ही में उनके मुंबई स्थिक ऑफिस में बीएमसी ने बुल्डोजर चलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X