तेजस की तैयारी के बीच कंगना रनौत का 'गुलाबी आंखें जो तेरी देखी' पर जबरदस्त डांस VIDEO
कंगना रनौत अपने कंट्रोवर्शियल बयानों के साथ इस वक्त अपनी आगामी फिल्म तेजस की तैयारी में भी जुटी हुई हैं। तेजस के निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा के साथ कंगना और उनकी बहन रंगोली ने गुलाबी आंखें जो तेजी देखी पर जमकर डांस किया। कंगना ने इसकी एक झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि फिल्म बनाने का सबसे अमेजिंग पहलू ये है कि आप कई अनोखे आर्टिस्ट से मिलते हैं। कई टैलेंट की खान, तेजस के डायरेक्टर, लेखक और हमारी टीम के कैप्टन सर्वेश मेवाड़ा से मिलकर काफी अच्छा लगा।कंगना रनौत ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

चलिए आपको ये भी बताते हैं कि कंगना रनौत कैसे तेजस की तैयारी कर रही हैं। साथ ही इस डांस का वीडियो जिसमें कंगना और उनकी बहन की मस्ती दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि कंगना तेजस में एक्शन करती हुई नजर आयेंगी। इन दिनों वह उसी के लिए स्पेशल तैयारी भी कर रही हैं।
कंगना की आने वाली फिल्मों में तेजस और धाकड़ शामिल है। एक फिल्म में कंगना रनौत फौजी बनी हैं तो दूसरे में जासूस। इन दोनों ही फिल्मों से कंगना रनौत पर्दे पर पूरी तरह से एक्शन का रंग घोलती हुई नजर आयेंगी। कंगना इन दिनों बैक टू बैक अपने काम पर जुट गई हैं। थलाइवा की शूटिंग भी उन्होंने शुरू की है। चलिए फिर आपको दिखाते हैं कंगना का ये काम के बीच वाला मस्ती भरा डांस।


Click it and Unblock the Notifications