कंगना रनौत ने दिया सबूत, सुशांत सिंह राजपूत ने नेपोटिज्म पर कही थी ये बात
एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार सुशांत सिंह राजपूत को लेकर नए नए खुलासे कर रही हैं। कंगना ने इंडस्ट्री पर भी गुटबाजी का आरोप लगाया। इस बीच कंगना ने सोशल मीडिया पर सुशांत का 5 साल पुराना पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सुशांत ने नेपोटिज्म का जिक्र किया। कंगना लगातार कह रही हैं कि सुशांत पर दबाव बनाया गया और नेपोटिज्म से आहात होकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। इसे से जुड़ा कंगना ने सबूत पेश किया।

कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत का 14 अगस्त 2015 का पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सुशांत ने नेपोटिज्म और बॉलीवुड का जिक्र किया। सुशांत ने लिखा, हम यहां अपने परिवार की मान्यताओं को ठीक इस तरह बढ़ावा देते हैं जैसे परिवार के सदस्यों को देते हैं।
कंगना ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा। ये एक जीनियस इंसान की पीड़ा है। सुशांत ने नेपोटिज्म के सर्कस को देखा और इसे एन्जॉय करने का विचार किया। सुशांत ने इस बदसूरत ढांचे को छोड़ दिया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











