..................... Kangana ranaut share karan johar old video when she ignored । कंगना रनौत ने शेयर किया करण जौहर के साथ अपना पुराना वीडियो - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने शेयर किया करण जौहर के साथ पुराना Video, बोलीं- एटीट्यूड खराब था

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के नाम खबरों में आते ही कई बार ऐसा होता है जब कंट्रोवर्सी शुरू हो जाती है। कंगंना रनौत फिल्म इंडस्ट्री में किसी से भी पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। कंगना रनौत ने बॅालीवुड में सबसे अधिक खुले आम दुश्मनी किसी के साथ ली है तो वह और कोई नहीं बल्कि निर्माता करण जौहर हैं। एक बार फिर से कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर करके करण जौहर पर निशाना साधा है।

कॅाफी विद करण में भी कंगना रनौत ने अपना मत करण के लिए खुलकर रखा। फिलहाल जो वीडियो सामने आ रहा है, यह कंगना रनौत के करियर के शुरुआत के दिनों का वीडियो है। इस वीडियो में कंगना रनौत ने पुरस्कार लेने के बाद करण जौहर को स्टेज पर नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

Kangana ranaut, Karan Johar

कंगना रनौत ने इसी का वायरल हुआ वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। कंगना रनौत का यह वीडियो 2007 का है। उस समय कंगना ने बॅालीवुड में केवल शुरुआत की थी। इस वीडियो को शेयर करके कंगना रनौत ने यह कहा है कि उनका ऐटिट्यूट शुरू से ही खराब रहा है। वैसे यह वीडियो कंगना रनौत के फैन पेज पर देखा जा सकता है।

इस वीडियो में करण जौहर होस्ट हैं और कहते हैं कि यह पुरस्कार जनता के पोल से डिसाइड किया गया है। मैं इसे बीते तीन साल से जीत रहा हूं। इसके बाद कंगना रनौत को विजेता घोषित किया जाता है। कंगना रनौत स्टेज पर ट्राफी लेते हुए दिख रही हैं। कंगना जब पुरस्कार लेकर जा रही होती हैं तो करण बात करने की कोशिश करते हैं। करण जौहर बोलते हैं थैंक यू कंगना। बधाई हो। मैं यहा हूं.. क्या इससे फर्क पड़ता है। कंगना की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर करण जौहर बोलते हैं कि लगता तो नहीं है। कोई बात नहीं कंगना वेलडन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X