कंगना रनौत के चली चली सॉन्ग पर करण जौहर का डांस, मीम वीडियो धड़ल्ले से वायरल
कंगना रनौत और करण जौहर का हमेशा ही 36 का आंकड़ा रहता है। कंगना खुलेआम फिल्ममेकर का कई बार मजाक उड़ा चुकी हैं। एक बार फिर कंगना रनौत ने करण जौहर की टांग खींची है। दरअसल हाल में ही कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का पहला गाना चली चली रिलीज हुआ। जोकि लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर चली चली चैलेंज भी ट्रेंड कर रहा है।
चली चली चैलेंज हैशटैग पर करण जौहर का डांस मीम भी किसी यूजर ने शेयर किया। करण जौहर के वीडियो को एडिट करते हुए इस चैलेंज पर पोस्ट किया गया और इसे कंगना रनौत ने शेयर किया। कंगना ने इसे शेयर करते हुए कहा कि ये अब तक का सबसे बेस्ट वीडियो है।

वीडियो इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया भी सामने आई। जिसमें कुछ फैंस ने कंगना से इस वीडियो को हटाने की अपील की। कुछ ने एक्ट्रेस के साथ साथ करण जौहर की टांग खींची।


Click it and Unblock the Notifications