कंगना रनौत ने बिकिनी में दिखाई अपनी 2 फोटो, खुद को बताया 'Hot संघी', दिया करारा जवाब
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को खबरों में रहना बखूबी आता है। खासकर सोशल मीडिया पर अपने किसी ना किसी प्रतिक्रिया के कारण वह आए दिन छाई रहती हैं। ट्विटर से सस्पेंड होने के बाद कंगना रनौत अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। जहां कंगना अपनी सिंपल और देसी लुक की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
वहीं इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसने सभी को चौंका दिया है। वैसे यहां पर मामला तस्वीर नहीं बल्कि उसके साथ जुड़े कैप्शन का है।

कंगना रनौत ने खुद की बिकिनी में तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं इसके साथ उन्होंने खुद को हॅाट संघी भी बताया है। कंगना का ये उन लोगों को जवाब है जो कि ये कह रहे थे कि संघी हॅाट नहीं होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications